बड़नगर: थाना बड़नगर पुलिस ने 11 वर्षीय नाबालिग बालक को 4 घंटे में ढूंढकर परिजनों को सौंपा
थाना बड़नगर पुलिस की तत्परता से 11 वर्षीय नाबालिग बालक को मात्र 4 घंटे में सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। मोबाइल चलाने से मना करने पर नाराज होकर बालक घर से निकलकर भोपाल जाने वाली मालवा एक्सप्रेस में बैठ गया था। सीसीटीवी फुटेज, साइबर सेल एवं रेलवे पुलिस के समन्वय से शुजालपुर रेलवे स्टेशन पर बालक को सुरक्षित उतारा गया। बालक के सकुशल मिलने