पद्मभूषण से मरणोपरांत सम्मानित होंगे दिशोम गुरु, पत्नी रुपी सोरेन लेंगी सम्मान,जानिए झारखंड आंदोलन के महानायक शिबू सोरेन के संघर्ष की कहानी
रांची। झारखंड आंदोलन के प्रणेता, आदिवासी अस्मिता की बुलंद आवाज और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मभूषण से नवाजा जाएगा। 23 जून को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यह सम्मान प्रदान करेंगी। गुरुजी की ओर से उनकी पत्नी रूपी सोरेन यह सम्मान ग्रहण करेंगी।
इस अवसर पर झारखंड की राजनीति में सक्रिय उनकी बहू कल्पना सोरेन भी मौजूद रहेंगी।यह सम्मान केवल एक राजनेता को नहीं, बल्कि उस जननायक को समर्पित है जिसने आदिवासियों, किसानों और वंचित समाज के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया और झारखंड राज्य निर्माण की लड़ाई को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाया।
महाजनी प्रथा के खिलाफ संघर्ष से शुरू हुआ सफर
शिबू सोर�