भानु प्रताप शाही ने जयराम महतो के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें जयराम कहते मत गोपनीय है। भानु प्रताप कहते अगर मतदान गुप्त है तो कांग्रेस कैसे कह रही कि उसे राजद के 4 और माले के 2 वोट नहीं मिले। हालांकि भानु प्रताप ने पलटवार करते हुए जयराम महतो का नाम नहीं लिया है।
भानु प्रताप शाही ने सोशल मीडिया पर लिखा: मैं कभी नाखून कटा कर शहीद में अपना नाम लिखवाने का नाटक नहीं किया, आज विधानसभा का सदस्य नहीं पर तीन बार रह चुका हूँ तजुर्बा है और समझ भी।
मनमोहन सिंह जी के एटमी डिल से आज के राज्यसभा चुनाव तक कई राज दफ़न है सीने में, मुंह खोला तो जलजला आने से कोई नहीं रोक सकता इसलिए गंभीरता कितना है यह मेरे राजनीतिक मित्र और शत्रु दोनों बता सकते हैं।