कामडारा: कामडारा में जनगणना 2027 को लेकर स्व-गणना प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई
Kamdara, Gumla | May 5, 2026 प्रखंड मुख्यालय परिसर में अंचल अधिकारी सह जनगणना चार्ज पदाधिकारी सुप्रिया एक्का की अध्यक्षता में स्व-गणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना 1 से 15 मई 2026 तक होगी। इसके बाद गवर्नमेंट ऑफ इंडिया द्वारा प्रथम चरण में 16 मई से 14 जून तक मकान सूचीकरण एवं गृह गणना का कार्य किया जाएगा।