बांसगांव: बांसगांव इलाके में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे पिता-पुत्र को अज्ञात पिकअप ने मारी ठोकर, दोनों गंभीर घायल
बांसगांव क्षेत्र में बुधवार सुबह एक अज्ञात पिकअप वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए धोबहा घाट जा रहे थे। वार्ड संख्या-2 निवासी दीनानाथ गुप्ता और उनके पुत्र शेषनाथ गुप्ता मोटरसाइकिल से धोबहा घाट की ओर जा रहे थे। घाट के समीप पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।