राजनांदगांव: पूर्व मुख्यमंत्री को खरी खोटी सुनने वाले कांग्रेस नेता सुरेंद्र दास वैष्णव को पार्टी से 6 साल के लिए किया गया निष्कासित
राजनांदगांव के कांग्रेस नेता सुरेंद्र दास वैष्णव को पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया है।कुछ दिन पूर्व राजनांदगांव के कांग्रेस नेता सुरेंद्र दास वैष्णव ने खुटेरी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खरी खोटी सुनाई थी।जिस पर कार्रवाई करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत साहू ने निष्कासन आदेश जारी किया है।