चित्तौड़गढ़: प्रताप नगर चौराहे पर अचानक नीम के एक पेड़ की शाखा टूटकर उदयपुर मार्ग पर गिरी, गनीमत रही कि मौके पर कोई नहीं था अन्यथा..
उदयपुर रोड स्थित प्रताप नगर चौराहे पर अचानक एक पेड़ की शाखा टूटने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि उस वक्त आसपास कोई वहां नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ के नीचे दिनभर ऑटो रिक्शा का जमावड़ा लगा रहता है। आसपास के लोगों ने बताया कि अचानक तेज हवा के झोंके से नीम के पेड़ की एक बड़ी टहनी चरमराकर मुख्य मार्ग पर जा गिरी। पास ही रोडवेज बस स्टॉप भी है।