चित्तौड़गढ़: शहर में 1 घंटे की बारिश से कलेक्ट्रेट में भरा पानी, पुलिस के बैरिकेड्स बहते नजर आए
चित्तौड़गढ़ में बुधवार को हुई 1 घंटे लगातार मूसलाधार बारिश में नगर परिषद के सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। बुधवार को हुई 1 घंटे की बारिश से शहर की सड़क जलमग्न हो गई। नगर परिषद द्वारा बनाए गए अंडर ब्रिज में लबालब पानी भर गया। चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट पर भी लबालब पानी भर गया जिसमें पुलिस के बेरिकेट बहते नजर आए हैं।