चित्तौड़गढ़: गांधी चौक में ताजियों की सलामी की रश्म अदा की गई हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग रहे मौजूद
जिला मुख्यालय पर मुस्लिम समाज द्वारा शहर में हर वर्ष की तरह कर्बला के 72 शहीदों की याद में बुधवार को ताजियों का जुलूस निकाला गया। जो सुबह करीब १० बजे आरम्भ हुआ। ईमाम बाड़ा व लौहार मोहल्ले से निकला ताजियों का जुलूस कपड़ा बाजार, ढूंचा बाजार होते हुए गांधी चौक पहुंचा, जहां ताजियों की सलामी की रस्म अदा की गई। इस दौरान मार्ग में कई स्थानों पर शरबत पिलाया गया।