चित्तौड़गढ़: प्रधानमंत्री द्वारा एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ का 64 वां स्थापना दिवस 07 अगस्त को मनाया जायेगा। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों के तहत बुधवार को प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया के निर्देशन में वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में छात्रों और कर्मचारियों को जागरूक करना था।