भरथना: अहेरीपुर में किराने की दुकान में लगी आग, दो लाख का सामान हुआ राख
बकेवर थाना क्षेत्र के अहेरीपुर कस्बे में गुरुवार तड़के किराने की दुकान में आग लगने से करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार पवन पोरवाल पुत्र स्वर्गीय विश्वनाथ पोरवाल ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताते हुए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। उक्त जानकारी गुरुवार देर शाम 7बजे प्राप्त हुई है.