आंवला: आंवला के सिरौली पुलिस ने हत्या के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी
Aonla, Bareilly | Dec 21, 2025 आंवला तहसील के थाना सिरौली पुलिस ने हत्या के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फूलचंद उर्फ मुछारे पर ईंट से सिर कुचलकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने रविवार देर शाम छह बजे बताया कि कालाभोज तिराहे से गिरफ्तार किया गया।