मऊगंज: मऊगंज वार्ड क्रमांक 3 टर्रा टोला में चोरों ने एक घर से ₹7 लाख 60 हजार किए पार
Mauganj, Rewa | Aug 5, 2025 मऊगंज वार्ड क्रमांक 3 टर्रा टोला ओभर ब्रिज के समीप रहने बाले रामधनी केवट के घर घुसे चोरों ने 7 लाख 60 हजार रूपये चुराकर चंपत हो गये।आज 5 अगस्त की भोर जब परिजनों की नीद खुली तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है और कमरे में रखी पेटी गायब है। रामधनी केवट ने सुबह 11 बजे पुलिस थाना पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जाच शुरू कर दी है।