मऊगंज: मऊगंज के पहाड़ी निरपति सिंह गांव में महिला को चाकू दिखाकर ₹10 हजार और जेवरात लूटे
Mauganj, Rewa | Aug 3, 2025 मऊगंज थाना क्षेत्र के पहाड़ी निरपति सिंह गांव में दिन दहाड़े बदमाशों ने महिला को चाकू दिखाकर 10 हजार रुपये नगद और जेवरात लूटकर फरार हो गए।पीड़ित महिला पुलिस थाना पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई है पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।राजकुमारी कुशवाहा निवासी पहाड़ी निरपति सिंह सायंकाल 5 बजे गाय को खाने के लिए भूसा लेने कमरे मे गई तभी बाइक सबार दो लोग पटबारी बनकर पहुंचे।