मऊगंज: मऊगंज थाना क्षेत्र के पन्नी गांव के पास खड़े ट्रक से बाइक टकराई, दो महिलाओं समेत तीन घायल
Mauganj, Rewa | Aug 4, 2025 मऊगंज थाना क्षेत्र के पन्नी गांव के समीप खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकरा गई जिसमें दो महिला सहित तीन लोग घायल हुए हैं।ग्राम उसरी खमरिया पुलिस थाना लालगंज जिला मिर्जापुर निवासी कमलेश केवट अपनी पत्नी रीना केवट सहित एक अन्य महिला अंकिता पटेल के साथ बाइक में सवार होकर मैहर मां शारदा का दर्शन करने गए थे वापस घर लौटते समय पन्नी गांव के समीप बाइक ट्रक से टकरा गई।