रॉबर्ट्सगंज: कोन के चांचीकला में वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ
सोनभद्र के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व एमएलसी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व संगठन मंत्री जयप्रकाश चतुर्वेदी का सोमवार दोपहर 3 बजे उनके पैतृक गांव चांची कला में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया,उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जबकि मुखाग्नि उनके भतीजे सुशील चतुर्वेदी ने दी,जयप्रकाश चतुर्वेदी का लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के केजीएमयू में निधन हुआ।