धरमपुरी: दूधी स्थित साईं धाम के सामने मुंबई-आगरा एनएच पर दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति हुआ घायल, उपचार जारी
मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुधी में साई धाम के सामने दो बाईकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई ,भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है बाईक सवार घायल रामपुर का रहने वाला है जो किसी काम से दूधी आया हुआ था वापस धामनोद की ओर लौटने के दौरान साईं धाम के सामने दो बाईकों में भिड़ंत हो गई ।