सैदपुर: बंद पड़े विद्यालय को चोरों ने बनाया निशाना, खिड़की की सरिया काटकर हजारों का सामान चुराया
सैदपुर थाना क्षेत्र के रामदासपुर गाँव स्थित शासन द्वारा बंद किए गए उच्च प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने एक बार फिर सेंध लगाकर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। विद्यालय लंबे समय से बंद होने का फायदा उठाते हुए चोर खिड़की की सरिया काटकर अंदर घुसे और आराम से चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।