जगदलपुर: बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने बीजेपी सरकार पर बस्तर के खनिज संसाधनों को उद्योगपतियों के हवाले करने का लगाया आरोप
बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल के विगत 27 महीनों में कोई भी विकास कार्य नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहां कि बस्तर के खनिज संसाधनों पर बीजेपी के स्थानीय उद्योपतियों की नजर है। उन्होंने कहा कि बस्तर के बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में प्रचुर मात्रा में। खनिज संसाधन उपलब्ध हैं जिसमें उद्योगपतियों की नजर है ।