कुरई: केसला गांव में “पानी चौपाल”, किसानों को जल संरक्षण का दिया संदेश
Kurai, Seoni | Apr 2, 2026 सिवनी जिले के बरघाट विकासखंड के ग्राम केसला में गुरुवार को उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा “पानी चौपाल” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को जल संरक्षण, ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई के फायदे बताए गए तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान ग्राम सरपंच, विभागीय अधिकारी और किसान मौजूद रहे।