खलीलाबाद: कंपोजिट विद्यालय सरैया परिसर में प्रभारी मंत्री ने वृक्षारोपण किया, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के तहत शनिवार को खलीलाबाद विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय सरैया परिसर में प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने वृक्षारोपण किया। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया