बदायूं: लोची नगला मोहल्ले में घर में खाने को लेकर भाई-बहन में हुआ झगड़ा, भाई ने ब्लेड से अपनी गर्दन काटी
Budaun, Budaun | Nov 26, 2026 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के लोची नगला मोहल्ले में भाई बहन में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बड़ा की भाई राजा ने ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली। गंभीर अवस्था में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर है।