शाहबाद: तहसील मुख्यालय पर अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में कानून मंत्री का पुतला फूंका
अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे अध्यक्ष बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कस्बे के मुख्य मार्ग पर जुलूस निकाला। अक्रोशित अधिवक्ताओं ने तहसील गेट पर कानून मंत्री का पुतला फूंका और मोदी तथा योगी के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर महामंत्री ने आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ने का संकल्प दोहराया।