बिछिया: अंजनिया में देर रात तक चला श्याम भजन संध्या कार्यक्रम, समिति सदस्य झूमे
अंजनिया में शुक्रवार रात भक्तिमय माहौल देखने को मिला।दरअसल,यहां इंदिरा चौक पर सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति के तत्वावधान में भजन संध्या एवं देवी जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आमंत्रित भजन प्रवाहक इंद्रेश तलरेजा ने श्याम भजनों की प्रस्तुति दी। इसके पंडाल में श्याम भजनों के दौरान समिति के कार्यकर्ता,सदस्य भक्ति में झूमते नजर आए। रात 11:50 आयोजन जारी रहाl