ज़मानिया: मिशन शक्ति 5.0: 'हक की बात DM के साथ' में 27 शिकायतें, पारिवारिक व जमीनी विवाद सबसे ज्यादा, तत्काल कार्रवाई के निर्देश
गाजीपुर। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को रायफल क्लब गाजीपुर में ‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’ एवं ‘शक्ति संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं से जुड़े कुल 27 मामले सामने आए, जिनमें सबसे अधिक पारिवारिक (घरेलू हिंसा) और जमीनी विवाद के थे।इसके अलावा उत्पीड़न, प्रेम विवाह का मामले आए थे।