बक्सर: एक व्यक्ति से गलती से हुआ ₹2.10 लाख का ट्रांजेक्शन, बक्सर साइबर थाने ने तत्परता से रुपये दिलाये वापस
Buxar, Buxar | Jul 17, 2025 जिले के साइबर थाना की सक्रियता एक बार फिर लोगों के लिए राहत भरी साबित हुई है। साइबर डीएसपी अविनाश कुमार कश्यप ने बताया कि पुराना भोजपुर निवासी नथून साह के द्वारा गलती से 2.10 लाख रुपये की बड़ी राशि एक गलत बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से भेज दी गई थी। उन्होने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना की टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।