बक्सर: रामरेखा घाट स्थित विवाह मंडप में घुसा बाढ़ का पानी, ठोरा नदी का भी बढ़ा जलस्तर
Buxar, Buxar | Jul 16, 2025 जिले में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बक्सर रामरेखा घाट स्थित ऐतिहासिक विवाह मंडप में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बन गया है। गौरतलब है कि गंगा की सहायक नदी ठोरा का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। जिससे निचले इलाकों में पानी फैलने की आशंका और गहरा गई है।