बक्सर: अधिवक्ता चितरंजन सिंह हत्याकांड मामले में पांच आरोपी दोषी करार, पुरानी रंजिश में हुई थी हत्या
Buxar, Buxar | Jul 17, 2025 बक्सर न्यायालय के प्रैक्टिशनर अधिवक्ता चितरंजन सिंह के हत्या का फैसला बुधवार को 4 बजे अपराहन में सुनाया गया. उक्त फैसला बक्सर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय की अदालत ने सुनाया. वही सजा के बिंदु पर फैसला सुरक्षित है जिसे बाद में सुनाया जाएगा. 21 अगस्त 2019 की शाम के लगभग 4 बजे न्यायालय के प्रैक्टिशनर अधिवक्ता चितरंजन सिंह कोर्ट के पास हत्या हुई थी।