डुमरा: सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में 25 अभियुक्त गिरफ्तार, 608 लीटर से अधिक शराब बरामद
सीतामढ़ी जिले में अपराध और शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पिछले 24 घंटों के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में कुल 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।