देवेंद्रनगर: गढ़ी पड़रिया के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मरीजों को दवाइयां न मिलने और पट्टी करने से इनकार के आरोप
गढ़ीपड़रिया आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र गढ़ी पड़रिया में दवाइयों की कमी और उपचार सामग्री के अभाव से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक घायल मरीज की पट्टी करने से भी सीएचओ द्वारा सामग्री नहीं होने का हवाला देकर मना कर दिया गया।