काको: जैतीपुर बारा गांव में खलिहान में लगी आग, किसान को हुआ भारी नुकसान
जहानाबाद। काको प्रखंड के भेलावर थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़ौना पंचायत के जैतिपुर बारा गांव में शुक्रवार दोपहर उदय कुमार के खलिहान में अचानक आग लग गई। आग लगने से करीब 10 हजार नेवारी, 10 मन खेसारी, 50 बोझा राई और 20 बोझा केराऊ जलकर राख हो गया। घटना में किसान को भारी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना समाजसेवी मनोज कुमार दास ने भेलावर थाना को दी।