ब्रह्मपुर: रामपुर डेरा गांव: उधार के पैसे मांगने पर वृद्ध की पिटाई, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
रामपुर डेरा गांव में उधार के पैसे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। जख्मी की पहचान अंगद यादव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में अंगद यादव के पुत्र विमलेश यादव ने बताया कि गांव के ही अमरेंद्र प्रसाद ने कर्ज लिए थे।