बिंदकी: आशापुर से अवसेरी खेड़ा व जाड़े का पुरवा संपर्क मार्ग पांडु नदी के जलस्तर बढ़ने से कटा, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के मलवा विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत पांडु नदी का जलस्तर मंगलवार तथा बुधवार की मध्य रात को अचानक बढ़ जाने से ग्राम आशापुर से अवसेरी खेड़ा तथा जाड़े का पुरवा का संपर्क मार्ग कट गया। मामले की जानकारी मिलने पर लेखपाल कुलदीप कुमार सिंह बुधवार को दिन में 11:00 बजे मौके पर पहुंचे। इसके अलावा प्रधान ओम नारायण कश्यप तथा प्रधान रामदास निषाद भी पहुंचे।