Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

सूरजगढ़: धनौरी गांव में डीजे बजाने को लेकर विवाद, मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग जख्मी

Surajgarha, Lakhisarai | Apr 20, 2026
सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र के धनौरी गांव में डीजे बजाने को लेकर विवाद के बाद मारपीट हुई.घटना रविवार अपराह्न 9 बजे की है. सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे मारपीट में घायल पक्ष द्वारा थाना में आवेदन दिया गया. घायल में धनौरी गांव के रहने वाले रामकृष्ण राम,उसकी पत्नी सीता देवी, पुत्र राहुल कुमार,व रौशन कुमार जख्मी हो गए. 6 लोगों द्वारा लाठी एवं रड से मारपीट किया गया.

MORE NEWS

*प्रेस विज्ञप्ति*

दिनांक - 28.07.26

 **सर्वोदय जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, लखीसराय की वार्षिक आम सभा संपन्न*, 
*96 लाख 96 हजार 363 रुपया हुई आमदनी*, 
*73 लाख 47 हजार 212 रुपए हुए खर्च*
*23 लाख 49 हजार 151 रुपए का मुनाफा* 

 महिला स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ सर्वोदय जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, लखीसराय सदर की वार्षिक आम सभा का आयोजन हुई । वार्षिक आम सभा का आयोजन लखीसराय सदर के हसनपुर में आयोजित किया गया ।  

कार्यक्रम की शुरुआत आगत अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर किया गया । 

श्रीमती अनीता कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका एवं सर्वोदय जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की अध्यक्ष श्रीमती ऊषा देवी, श्रीमती खुशबू देवी, सचिव , श्रीमती साधना  देवी, कोषाध्यक्ष एवं निदेशक मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर वार्षिक आम सभा का शुभारंभ किया । 

तत्पश्चात मंजू देवी, सरिता देवी, शारदा देवी एवं खुशबू देवी ने स्वागत गान की प्रस्तुति की । 

श्रीमती ऊषा देवी, अध्यक्ष सर्वोदय जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड ने अपने स्वागत सम्बोधन मे कहा कि समिति के माध्यम से अनुसूचित जाति, जन- जाति आवासीय बालिका विद्यालय, बिहरौरा में जीविका दीदी की रसोई, दीदी अधिकार केंद्र एवं ग्रामीण बाजार का संचालन किया जा रहा है। जिससे जुड़कर महिलाओं को रोजगार मिला है। वहीं सदर अस्पताल , प्रखंड कार्यालय परिसर और पुलिस केंद्र के साफ सफाई भी जीविका दीदियां ही सफलता पूर्वक कर रही हैं। इससे महिला स्वावलंबन को बढ़ावा मिला है। उन्होंने बताया कि सर्वोदय से कुल 37 ग्राम संगठनों संबद्ध है और 10 हजार से अधिक जीविका दीदियां जुड़ी हुई हैं। उन्होंने आगत अतिथियों एवं जीविका दीदियों का स्वागत किया ।

श्रीमती प्रीति कुमारी और श्रीमती आशा देवी ने जीविका से जुड़ने के बाद उनके जीवन में आए बदलाव और आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के अनुभव को साझा किया । 

तत्पश्चात सर्वोदय जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की मास्टर बुक कीपर श्रीमती मंजू देवी ने वर्ष 2025-26 का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 का कुल आय 96 लाख 96 हजार 3 सौ 63 रूपये एवं व्यय 73 लाख 47 हजार 212 रुपए रहा। समिति को कुल मुनाफा 23 लाख 49 हजार 1 सौ 51 रुपया है।
 
इसके बाद आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्य योजना  तैयार की गई । इसमें समूह निर्माण , रोजगार संवर्धन, बैंक लिंकेज तथा स्वच्छता ,स्वास्थ्य एवं पोषण को मुख्य गतिविधियों के तौर पर रेखांकित किया गया ।  कार्य योजना के साथ ही ज्यादा से ज्यादा समूह से जुडी महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराने पर चर्चा  हुई । साथ ही राज्य सरकार द्वारा चली जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई । 

श्री शशि भूषण, प्रशिक्षण अधिकारी, जीविका ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 5 वर्षों में सर्वोदय ने ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करते हुए आत्मनिर्भर बनाया है।

 श्री राजेश कुमार रंजन, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, लखीसराय सदर ने उपस्थित सभी दीदियों से सामुदायिक संगठनों की नियमित बैठक करते हुए सभी प्रकार की गतिविधियों में जागरूक  रहने की अपील की । 

श्रीमती अनीता कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका उपस्थित जीविका दीदियों को वार्षिक आम सभा के उद्देश्यों के बारे में बताया और कहा कि समूह से ज्यादा से ज्यादा ऋण लेकर स्वरोजगार कीजिए । उन्होंने सर्वोदय जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के कार्यों की सराहना की और कहा कि सर्वोदय समिति ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होंने जीविका निधि, सतत जीविकोपार्जन योजना एवं मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना समेत अन्य गतिविधियों की प्रगति से भी उपस्थित जीविका दीदियों की अवगत कराया ।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 7 जीविका दीदियों, 2 बुक कीपर एवं वीणा जीविका महिला ग्राम संगठन को सम्मानित किया गया । 

सभा के अंत में धन्यवाद ज्ञापन  श्रीमती खुशबू देवी, सचिव ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सरिता राम, कलस्टर फेसिलेटर, जीविका ने किया।

*प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक - 28.07.26 **सर्वोदय जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, लखीसराय की वार्षिक आम सभा संपन्न*, *96 लाख 96 हजार 363 रुपया हुई आमदनी*, *73 लाख 47 हजार 212 रुपए हुए खर्च* *23 लाख 49 हजार 151 रुपए का मुनाफा* महिला स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ सर्वोदय जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, लखीसराय सदर की वार्षिक आम सभा का आयोजन हुई । वार्षिक आम सभा का आयोजन लखीसराय सदर के हसनपुर में आयोजित किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत आगत अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर किया गया । श्रीमती अनीता कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका एवं सर्वोदय जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की अध्यक्ष श्रीमती ऊषा देवी, श्रीमती खुशबू देवी, सचिव , श्रीमती साधना देवी, कोषाध्यक्ष एवं निदेशक मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर वार्षिक आम सभा का शुभारंभ किया । तत्पश्चात मंजू देवी, सरिता देवी, शारदा देवी एवं खुशबू देवी ने स्वागत गान की प्रस्तुति की । श्रीमती ऊषा देवी, अध्यक्ष सर्वोदय जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड ने अपने स्वागत सम्बोधन मे कहा कि समिति के माध्यम से अनुसूचित जाति, जन- जाति आवासीय बालिका विद्यालय, बिहरौरा में जीविका दीदी की रसोई, दीदी अधिकार केंद्र एवं ग्रामीण बाजार का संचालन किया जा रहा है। जिससे जुड़कर महिलाओं को रोजगार मिला है। वहीं सदर अस्पताल , प्रखंड कार्यालय परिसर और पुलिस केंद्र के साफ सफाई भी जीविका दीदियां ही सफलता पूर्वक कर रही हैं। इससे महिला स्वावलंबन को बढ़ावा मिला है। उन्होंने बताया कि सर्वोदय से कुल 37 ग्राम संगठनों संबद्ध है और 10 हजार से अधिक जीविका दीदियां जुड़ी हुई हैं। उन्होंने आगत अतिथियों एवं जीविका दीदियों का स्वागत किया । श्रीमती प्रीति कुमारी और श्रीमती आशा देवी ने जीविका से जुड़ने के बाद उनके जीवन में आए बदलाव और आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के अनुभव को साझा किया । तत्पश्चात सर्वोदय जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की मास्टर बुक कीपर श्रीमती मंजू देवी ने वर्ष 2025-26 का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 का कुल आय 96 लाख 96 हजार 3 सौ 63 रूपये एवं व्यय 73 लाख 47 हजार 212 रुपए रहा। समिति को कुल मुनाफा 23 लाख 49 हजार 1 सौ 51 रुपया है। इसके बाद आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्य योजना तैयार की गई । इसमें समूह निर्माण , रोजगार संवर्धन, बैंक लिंकेज तथा स्वच्छता ,स्वास्थ्य एवं पोषण को मुख्य गतिविधियों के तौर पर रेखांकित किया गया । कार्य योजना के साथ ही ज्यादा से ज्यादा समूह से जुडी महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई । साथ ही राज्य सरकार द्वारा चली जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई । श्री शशि भूषण, प्रशिक्षण अधिकारी, जीविका ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 5 वर्षों में सर्वोदय ने ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करते हुए आत्मनिर्भर बनाया है। श्री राजेश कुमार रंजन, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, लखीसराय सदर ने उपस्थित सभी दीदियों से सामुदायिक संगठनों की नियमित बैठक करते हुए सभी प्रकार की गतिविधियों में जागरूक रहने की अपील की । श्रीमती अनीता कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका उपस्थित जीविका दीदियों को वार्षिक आम सभा के उद्देश्यों के बारे में बताया और कहा कि समूह से ज्यादा से ज्यादा ऋण लेकर स्वरोजगार कीजिए । उन्होंने सर्वोदय जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के कार्यों की सराहना की और कहा कि सर्वोदय समिति ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होंने जीविका निधि, सतत जीविकोपार्जन योजना एवं मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना समेत अन्य गतिविधियों की प्रगति से भी उपस्थित जीविका दीदियों की अवगत कराया । इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 7 जीविका दीदियों, 2 बुक कीपर एवं वीणा जीविका महिला ग्राम संगठन को सम्मानित किया गया । सभा के अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती खुशबू देवी, सचिव ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सरिता राम, कलस्टर फेसिलेटर, जीविका ने किया।

Lakhisarai, Bihar | Jul 28, 2026

🚨 डबल म*र्डर कां*ड और ग*न फैक्ट्री मामले का नामजद अभि*यु*क्त गि*रफ्तार, NH-80 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
#Lakhisarai #Suryagarha #CrimeNews #BiharPolice  #Police #स्वजनसमाचार #svajansamachar

🚨 डबल म*र्डर कां*ड और ग*न फैक्ट्री मामले का नामजद अभि*यु*क्त गि*रफ्तार, NH-80 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई #Lakhisarai #Suryagarha #CrimeNews #BiharPolice #Police #स्वजनसमाचार #svajansamachar

Surajgarha, Lakhisarai | Jul 28, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय

लखीसराय में उच्च गुणवत्ता वाले फ्रोजन सीमेन उत्पादन हेतु क्वारंटाइन स्टेशन की स्थापना के लिए भूमि का निरीक्षण

लखीसराय, 28 जुलाई 2026।
बिहार राज्य मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड), बरौनी के प्रबंध निदेशक के साथ जिला पदाधिकारी, लखीसराय श्री शैलेंद्र कुमार के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता, लखीसराय, उप विकास आयुक्त, लखीसराय एवं अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा मंगलवार को चानन अंचल अंतर्गत प्रस्तावित क्वारंटाइन स्टेशन की स्थापना के लिए चिन्हित भूमि का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

ज्ञात हो कि राज्य सरकार द्वारा उच्च आनुवंशिक क्षमता वाले दुधारू पशुओं के संवर्धन, कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने तथा उच्च गुणवत्ता वाले फ्रोजन सीमेन के उत्पादन की व्यवस्था विकसित करने के उद्देश्य से प्रत्येक जिला समूह में सीमेन स्टेशन स्थापित करने की योजना बनाई गई है। इसी क्रम में लखीसराय जिले में क्वारंटाइन स्टेशन की स्थापना हेतु उपयुक्त भूमि का चयन किया जाना है, जिससे जैव सुरक्षा (बायोसिक्योरिटी) एवं प्रजनन संबंधी मानकों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान चानन अंचल के मौजा-रजौन, थाना संख्या-49, खाता संख्या-241, खेसरा संख्या-1771 की कुल 19.90 एकड़ सरकारी भूमि का विस्तृत परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने पाया कि प्रस्तावित स्थल मुख्य सड़क से जुड़ा हुआ है, जहां सभी प्रकार के वाहनों की सुगम पहुंच उपलब्ध है। स्थल के आसपास का प्राकृतिक वातावरण शांत, स्वच्छ एवं हरित है तथा भविष्य में विद्युत, पेयजल, पशु चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास की पर्याप्त संभावना है।

निरीक्षण के दौरान जैव सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक मानकों का भी मूल्यांकन किया गया। यह पाया गया कि प्रस्तावित भूमि सीमेन स्टेशन से लगभग पांच किलोमीटर की उपयुक्त दूरी पर स्थित है, जिससे संक्रमण नियंत्रण, पशुओं के पृथक रख-रखाव तथा क्वारंटाइन अवधि के प्रभावी संचालन में सुविधा होगी। साथ ही नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, प्रयोगशाला जांच एवं जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल का प्रभावी अनुपालन भी इस स्थल पर संभव होगा।

कॉम्फेड, बरौनी के प्रबंध निदेशक ने निरीक्षण के उपरांत स्थल को विभागीय आवश्यकताओं एवं भविष्य की विकास संभावनाओं के अनुरूप उपयुक्त बताया। संयुक्त निरीक्षण में उपस्थित सभी अधिकारियों ने भी सर्वसम्मति से भूमि को क्वारंटाइन स्टेशन की स्थापना के लिए उपयुक्त माना।

जिला प्रशासन द्वारा अंचल अधिकारी, चानन को निर्देश दिया गया है कि कुल उपलब्ध भूमि में से पांच एकड़ भूमि का सीमांकन कर भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई नियमानुसार शीघ्र पूर्ण की जाए। आवश्यक अभिलेखों एवं प्रतिवेदनों के साथ सक्षम प्राधिकार को प्रस्ताव भेजने का भी निर्देश दिया गया है।

जिला प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि क्वारंटाइन स्टेशन की स्थापना से राज्य में उच्च गुणवत्ता वाले फ्रोजन सीमेन उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, दुधारू पशुओं की नस्ल सुधार योजना को गति मिलेगी तथा पशुपालकों को आधुनिक पशुपालन एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रमों का दीर्घकालीन लाभ प्राप्त होगा।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय लखीसराय में उच्च गुणवत्ता वाले फ्रोजन सीमेन उत्पादन हेतु क्वारंटाइन स्टेशन की स्थापना के लिए भूमि का निरीक्षण लखीसराय, 28 जुलाई 2026। बिहार राज्य मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड), बरौनी के प्रबंध निदेशक के साथ जिला पदाधिकारी, लखीसराय श्री शैलेंद्र कुमार के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता, लखीसराय, उप विकास आयुक्त, लखीसराय एवं अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा मंगलवार को चानन अंचल अंतर्गत प्रस्तावित क्वारंटाइन स्टेशन की स्थापना के लिए चिन्हित भूमि का संयुक्त निरीक्षण किया गया। ज्ञात हो कि राज्य सरकार द्वारा उच्च आनुवंशिक क्षमता वाले दुधारू पशुओं के संवर्धन, कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने तथा उच्च गुणवत्ता वाले फ्रोजन सीमेन के उत्पादन की व्यवस्था विकसित करने के उद्देश्य से प्रत्येक जिला समूह में सीमेन स्टेशन स्थापित करने की योजना बनाई गई है। इसी क्रम में लखीसराय जिले में क्वारंटाइन स्टेशन की स्थापना हेतु उपयुक्त भूमि का चयन किया जाना है, जिससे जैव सुरक्षा (बायोसिक्योरिटी) एवं प्रजनन संबंधी मानकों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान चानन अंचल के मौजा-रजौन, थाना संख्या-49, खाता संख्या-241, खेसरा संख्या-1771 की कुल 19.90 एकड़ सरकारी भूमि का विस्तृत परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने पाया कि प्रस्तावित स्थल मुख्य सड़क से जुड़ा हुआ है, जहां सभी प्रकार के वाहनों की सुगम पहुंच उपलब्ध है। स्थल के आसपास का प्राकृतिक वातावरण शांत, स्वच्छ एवं हरित है तथा भविष्य में विद्युत, पेयजल, पशु चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास की पर्याप्त संभावना है। निरीक्षण के दौरान जैव सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक मानकों का भी मूल्यांकन किया गया। यह पाया गया कि प्रस्तावित भूमि सीमेन स्टेशन से लगभग पांच किलोमीटर की उपयुक्त दूरी पर स्थित है, जिससे संक्रमण नियंत्रण, पशुओं के पृथक रख-रखाव तथा क्वारंटाइन अवधि के प्रभावी संचालन में सुविधा होगी। साथ ही नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, प्रयोगशाला जांच एवं जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल का प्रभावी अनुपालन भी इस स्थल पर संभव होगा। कॉम्फेड, बरौनी के प्रबंध निदेशक ने निरीक्षण के उपरांत स्थल को विभागीय आवश्यकताओं एवं भविष्य की विकास संभावनाओं के अनुरूप उपयुक्त बताया। संयुक्त निरीक्षण में उपस्थित सभी अधिकारियों ने भी सर्वसम्मति से भूमि को क्वारंटाइन स्टेशन की स्थापना के लिए उपयुक्त माना। जिला प्रशासन द्वारा अंचल अधिकारी, चानन को निर्देश दिया गया है कि कुल उपलब्ध भूमि में से पांच एकड़ भूमि का सीमांकन कर भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई नियमानुसार शीघ्र पूर्ण की जाए। आवश्यक अभिलेखों एवं प्रतिवेदनों के साथ सक्षम प्राधिकार को प्रस्ताव भेजने का भी निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि क्वारंटाइन स्टेशन की स्थापना से राज्य में उच्च गुणवत्ता वाले फ्रोजन सीमेन उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, दुधारू पशुओं की नस्ल सुधार योजना को गति मिलेगी तथा पशुपालकों को आधुनिक पशुपालन एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रमों का दीर्घकालीन लाभ प्राप्त होगा।

Lakhisarai, Bihar | Jul 28, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय

स्ट्रॉन्ग रूम एवं परीक्षा भवन निर्माण हेतु संभावित स्थलों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

लखीसराय, 28 जुलाई 2026।

बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग तथा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश के आलोक में जिला पदाधिकारी, लखीसराय श्री शैलेंद्र कुमार द्वारा मंगलवार को जिले में प्रस्तावित स्ट्रॉन्ग रूम (Strong Room) एवं परीक्षा भवन (Examination Hall) के निर्माण के लिए संभावित स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में प्लस-2 देढ़नाथ उच्च विद्यालय, शर्मा तथा उच्च विद्यालय, बिहरौरा की उपलब्ध भूमि का भौतिक सत्यापन किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने दोनों विद्यालय परिसरों में उपलब्ध भूमि का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय मानकों के अनुरूप उसकी उपयुक्तता का आकलन किया। निरीक्षण में पाया गया कि दोनों विद्यालयों के पास बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। प्रस्तावित दोनों भूखंड बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के स्वामित्व में हैं तथा स्ट्रॉन्ग रूम एवं परीक्षा भवन निर्माण के लिए उपयुक्त पाए गए।

जिला पदाधिकारी ने स्थल की भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था तथा भविष्य में भवन निर्माण की संभावनाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्लस-2 देढ़नाथ उच्च विद्यालय, शर्मा जिला मुख्यालय से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे परीक्षा संचालन, गोपनीय सामग्री के सुरक्षित परिवहन एवं प्रशासनिक निगरानी में सुविधा होगी। वहीं उच्च विद्यालय, बिहरौरा का परिसर भी विभागीय आवश्यकताओं के अनुरूप उपयुक्त पाया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि दोनों भूखंडों की विधिवत पैमाइश, सीमांकन एवं भूमि संबंधी सभी आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन शीघ्र पूर्ण किया जाए। साथ ही विभागीय मानकों के अनुरूप विस्तृत प्रतिवेदन एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित प्रस्ताव तैयार कर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को अविलंब उपलब्ध कराया जाए, ताकि निर्माण प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से प्रारंभ की जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम एवं परीक्षा भवन के निर्माण से जिले में विभिन्न बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के लिए आधुनिक एवं सुरक्षित आधारभूत संरचना विकसित होगी। इससे परीक्षा संबंधी गोपनीय सामग्री के सुरक्षित भंडारण, परीक्षा संचालन की पारदर्शिता तथा प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा। आवश्यकता पड़ने पर इस भवन का उपयोग अन्य शैक्षणिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए भी किया जा सकेगा।

जिला प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सभी औपचारिकताएं प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराया जाए, ताकि बिहार सरकार एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ लखीसराय जिले को समय पर प्राप्त हो सके।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय स्ट्रॉन्ग रूम एवं परीक्षा भवन निर्माण हेतु संभावित स्थलों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण लखीसराय, 28 जुलाई 2026। बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग तथा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश के आलोक में जिला पदाधिकारी, लखीसराय श्री शैलेंद्र कुमार द्वारा मंगलवार को जिले में प्रस्तावित स्ट्रॉन्ग रूम (Strong Room) एवं परीक्षा भवन (Examination Hall) के निर्माण के लिए संभावित स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में प्लस-2 देढ़नाथ उच्च विद्यालय, शर्मा तथा उच्च विद्यालय, बिहरौरा की उपलब्ध भूमि का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने दोनों विद्यालय परिसरों में उपलब्ध भूमि का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय मानकों के अनुरूप उसकी उपयुक्तता का आकलन किया। निरीक्षण में पाया गया कि दोनों विद्यालयों के पास बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। प्रस्तावित दोनों भूखंड बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के स्वामित्व में हैं तथा स्ट्रॉन्ग रूम एवं परीक्षा भवन निर्माण के लिए उपयुक्त पाए गए। जिला पदाधिकारी ने स्थल की भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था तथा भविष्य में भवन निर्माण की संभावनाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्लस-2 देढ़नाथ उच्च विद्यालय, शर्मा जिला मुख्यालय से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे परीक्षा संचालन, गोपनीय सामग्री के सुरक्षित परिवहन एवं प्रशासनिक निगरानी में सुविधा होगी। वहीं उच्च विद्यालय, बिहरौरा का परिसर भी विभागीय आवश्यकताओं के अनुरूप उपयुक्त पाया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि दोनों भूखंडों की विधिवत पैमाइश, सीमांकन एवं भूमि संबंधी सभी आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन शीघ्र पूर्ण किया जाए। साथ ही विभागीय मानकों के अनुरूप विस्तृत प्रतिवेदन एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित प्रस्ताव तैयार कर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को अविलंब उपलब्ध कराया जाए, ताकि निर्माण प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से प्रारंभ की जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम एवं परीक्षा भवन के निर्माण से जिले में विभिन्न बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के लिए आधुनिक एवं सुरक्षित आधारभूत संरचना विकसित होगी। इससे परीक्षा संबंधी गोपनीय सामग्री के सुरक्षित भंडारण, परीक्षा संचालन की पारदर्शिता तथा प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा। आवश्यकता पड़ने पर इस भवन का उपयोग अन्य शैक्षणिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए भी किया जा सकेगा। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सभी औपचारिकताएं प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराया जाए, ताकि बिहार सरकार एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ लखीसराय जिले को समय पर प्राप्त हो सके।

Lakhisarai, Bihar | Jul 28, 2026

घर पहुंचने से पहले उजड़ गया परिवार,फरक्का एक्सप्रेस से गिरकर इकलौते बेटे की मौ/त ।
#Lakhisarai #Masudan #Train 
#रोहतक #कटिहार #फरक्काएक्सप्रेस

घर पहुंचने से पहले उजड़ गया परिवार,फरक्का एक्सप्रेस से गिरकर इकलौते बेटे की मौ/त । #Lakhisarai #Masudan #Train #रोहतक #कटिहार #फरक्काएक्सप्रेस

Surajgarha, Lakhisarai | Jul 27, 2026