हलसी: हलसी थाना में रॉल- कॉल सह समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे हलसी थाना में थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन की अध्यक्षता में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में थानाध्यक्ष ने पुलिस पदाधिकारी के कार्यों, लंबित कांडों के अनुसंधान एवं विधि व्यवस्था संधारण की स्थिति की गहन समीक्षा की. मामले के समयबद्ध निष्पादन, गश्ती व्यवस्था सुदृढ़ करने आदि को लेकर निर्देश दिया गया.