गोपालपुर: इस्माईलपुर-बिंदटोली तटबंध की दरार की मरम्मत जारी
इस्माईलपुर-बिंदटोली तटबंध में 70 से 80 मीटर के दायरे में आई दरार की मरम्मत जारी है। जल संसाधन विभाग की टीम एनसी और जियो बैग से तटबंध को मजबूत कर रही है। भागलपुर के अधीक्षण अभियंता ई. सुबोध कुमार चौधरी ने स्थल का निरीक्षण कर संवेदक को जल्द मरम्मत कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।