जमुई: जमुई सरकारी अस्पताल के एंबुलेंस कर्मी 6 अप्रैल को करेंगे हड़ताल, पदाधिकारी को दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Apr 4, 2025 सदर अस्पताल के 102 एंबुलेंस कर्मी 6 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इसको लेकर शुक्रवार की शाम 6 बजे जिला संघ के सदस्य सुभाष कुमार और राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जैन प्लस लिमिटेड कंपनी के रिजिनल मैनेजर रोहिणीकांत के द्वारा जॉइनिंग के दौरान ससमय 11500 प्रत्येक माह वेतन देने की बात हुई थी। लेकिन उन लोगों को मात्र 10400 का ही भुगतान किया जा रहा है।