जमुई: रामनवमी पर्व को लेकर जमुई में चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी, जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की निगाह: SP
Jamui, Jamui | Apr 4, 2025 अगामी रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। चौक- चौराहों पर पुलिस पदाधिकारी व बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की जाएगी। साथ ही जुलूस के दौरान सिविल ड्रेस में पुलिस जवान शामिल रहेंगे और असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखेंगे। इसकी जानकारी एसपी मदन कुमार आनंद ने शहर में मार्च के दौरान शुक्रवार की शाम 4:00 बजे दी है।