हमारे देश के ऐसे यशस्वी प्रधानमंत्री, जिन्होंने अपने जीवन का एक-एक क्षण माँ भारती की सेवा और राष्ट्रहित के लिए समर्पित किया है। जिनके लिए राष्ट्र प्रथम है और जिनका हर प्रयास भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के संकल्प से जुड़ा है।
आइए, उनके जन्मदिवस के अवसर पर हम सभी मिलकर “आशीर्वाद का दीप” जलाएँ।
यह दीप केवल प्रकाश का दीप नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, विकसित भारत और भारत के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प का प्रतीक बने।
आप सभी से आग्रह है कि 17 सितंबर को अपने घर, प्रतिष्ठान अथवा आसपास एक दीप जलाकर माननीय प्रधानमंत्री जी को अपने आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्रदान करें।
आइए, एक दीप राष्ट्र के नाम…
एक दीप आशीर्वाद के नाम…
एक दीप विकसित भारत के संकल्प के नाम।
भारत माता की जय!
वंदे मातरम्!
#gariyaband #sevasankalpabhiyan #bjym #bjp4cgstate #bjp