शाहजहांपुर: विकास भवन में मॉडल प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन, अब हर ब्लॉक में खुलेंगी प्रेरणा कैंटीनें
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी के साथ विकास भवन परिसर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्थापित मॉडल प्रेरणा कैंटीन का फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। उन्होंने कैंटीन में उपलब्ध खाद्य एवं पेय पदार्थों की जानकारी ली तथा गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित भोजन उपलब्ध