डौण्डीलोहारा: सुशासन तिहार 2026: पिनकापार में 4 मई को होगा पहला जनसमस्या निवारण शिविर
बालोद जिले में सुशासन तिहार 2026 के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों की शुरुआत 4 मई से डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम पिनकापार से होगी। इस शिविर में आसपास के 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण और हितग्राही शामिल होंगे। खास बात यह है कि दिव्यांगजनों के लिए यहीं मेडिकल बोर्ड द्वारा प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे, साथ ही यूडीआईडी कार्ड और नवीनीकरण की सुविधा भी मिलेगी।