पीपलदा: देर रात इटावा के कृषि उपज मंडी मैदान में बारिश के बीच लोकसभा अध्यक्ष बिरला का हुआ नागरिक अभिनन्दन लोगो का जताया आभार
Pipalda, Kota | Aug 25, 2024 लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का इटावा के कृषि उपज मंडी मैदान में देर रात को बारिश के बीच इटावा क्षेत्र के लोगो ने नागरिक अभिनन्दन किया। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि कोटा बुंदी जिले की जनता ने जो आशीर्वाद दिया है अब उसका कर्ज उतारने की जिम्मेदारी हमारी है। उन्होंने कहा कि डबल इंजिन की सरकार में इटावा क्षेत्र के सभी इलाको का विकास होगा।