पीपलदा: धाकड़ समाज ने धूमधाम से निकाली इटावा क़स्बे में धरणीधर भगवान की शोभायात्रा
कलश यात्रा व झांकी रही आकर्षण का केंद्र
Pipalda, Kota | Aug 24, 2024 धाकड़ समाज के आराध्य देव भगवान धरणीधर जयंती महोत्सव शनिवार को इटावा में श्री धाकड़ युवा विकास संघ के तत्वाधान मैं धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।