पीपलदा: चिकित्सा विभाग की 735 टीमों ने ज़िले में मौसमी बीमारियों के चलते 13222 घरों का डोर टू डोर किया सर्वे
Pipalda, Kota | Aug 22, 2024 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान के अन्तर्गत गुरूवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोटा जिले में डोर टू डोर सर्वे किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जगदीश कुमार सोनी ने बताया कि 735 टीमों द्वारा 13222 घरों का डोर टू डोर सर्वे किया गया।