पीपलदा: मरझाना गांव के पास पार्वती नदी में बिना धड़ का अज्ञात शव, इटावा पुलिस जुटी शिनाख्त के प्रयास में जुटी
Pipalda, Kota | Aug 23, 2024 जिले के इटावा थाना क्षेत्र के मरझाना गांव के पास पार्वती नदी में बिना धड़ का शव क्षत विक्षिप्त हालत में मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर इटावा डीएसपी शिवम जोशी, एसएचओ मांगेलाल यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से शव के हिस्से को बाहर निकाला जिसे इटावा राजकीय उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।