पीपलदा: इटावा क्षेत्र में पार्वती नदी में मिले शव के धड़ की हुई शिनाख्त ,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप पुलिस ने करवाया PM
Pipalda, Kota | Aug 23, 2024 इटावा थाना क्षेत्र के मरझाना गांव के पास पार्वती नदी में मिले बिना सिर पेट के धड़ के शव की इटावा उपजिला चिकित्सालय में मृतक के पिता जाकिर व उसके भाई ने कपड़ो के आधार पर आज उसकी पहचान शाकिर हुसैन उर्फ शाकिर सुरमा निवासी नयापुरा बारा के रूप में की। मृतक के पिता ने आरोप लगाया की उसका पुत्र किसी मामले में वांछित था ।