बेगूसराय: बेगूसराय के हड़ताली चौक पर बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन
बेगूसराय में बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले राजस्व कर्मचारियों ने अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। यह धरना प्रदर्शन बेगूसराय के हड़ताल चौक पर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में राजस्व कर्मचारी जुटे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।धरना दे रहे कर्मचारियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया।