बेगूसराय: साहेबपुरकमाल थाना पुलिस ने 1 अभियुक्त को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
साहेबपुरकमाल थाना की पुलिस ने 01 अभियुक्त को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अपराध नियंत्रण को लेकर अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर विजय यादव को 01 देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है.