मड़ियाहू: जौनपुर में युवक की पिटाई, सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित संदीप कुमार पटेल की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संदीप के अनुसार, 20 अक्टूबर की शाम वह अपने दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान गांव के मंगला प्रसाद, अमित, अजीत, सुशील, वीरू, बुच्चन और आलोक ने कथित तौर पर उस