मुगलसराय: मुगलसराय में फर्जी सीओ-एसओ बनकर महिलाओं से अभद्रता करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
मुगलसराय पुलिस ने फर्जी सीओ-एसओ बनकर महिलाओं से फोन पर अभद्रता करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहित खरवार व गोरख यादव निवासी भोगवारे के रूप में हुई है। दोनों अलग-अलग नंबरों से कॉल कर खुद को अधिकारी बताकर महिलाओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।शुक्रवार शाम 07 बजे मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।